बाजार में तेजी का फायदा उठाने के लिए निवेशकों की बिकवाली का बाजार पर दबाव देखा गया। इसकी वजह से दोपहर 1.34 बजे तक सेंसेक्क 82 अंक बढ़कर 35,343 अंक पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 16 अंक की तेजी के सात 10,833 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। पिछले दो सत्र के कारोबार में सेंसेक्स में 489अंक की बढ़त देखी गई थी। गुरुवार को यह 35,260 अंक के नए उच्च स्तर पर बंद हुआ था। जबकि दिन में कारोबार के दौरान यह 35,507 अंक के उच्चस्तर तक पहुंच गया था। जबकि निफ्टी गुरुवार को 10,817 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था जबकि दिन में कारोबार के दौरान इसने 10,887 अंक के उच्चतम आंकड़े को छू लिया था। ब्रोकरों के अनुसार एशियाई बाजारों ने घरेलू बाजार को प्रभावित किया है। इसके अलावा कंपनियों के तिमाही परिणाम बेहतर रहने का असर भी बाजार पर पड़ा है। विदेशी निवेशकों के सतत निवेश से भी बाजार में धारणा मजबूत हुई है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।