PNB घोटाला मे नीरव मोदी के दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी कर 5,100 करोड़ के हीरे आभूषण सोना जब्त
(DELHI, DELHI) PNB बैंक के 11,300 करोड़ रुपये घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत हीरा कारोबारी नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स के दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी कर 5,100 करोड़ के हीरे, आभूषण और सोना जब्त किए हैं। ईडी को बैंक में जमा करीब चार करोड़ रुपये और कई दस्तावेज भी हाथ लगे हैं।
वहीं, विदेश मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नीरव व अन्य आरोपी मेहुल चौकसी का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय की मांग पर मंत्रालय ने करीब 4 हफ्तों के लिए आरोपियों का पासपोर्ट सस्पेंड किया है।
प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव के दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और सूरत स्थित घर व अन्य स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान हीरे, जवाहरात और कीमती पत्थर जब्त किए गए हैं। ईडी ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर बुधवार को ही पीएमएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज
ईजी ने दिल्ली में डिफेंस कॉलोनी और चाणक्यपुरी इलाके में छानबीन की है। इसके साथ मुबंई के कुरला और लोअर परेल इलाके में छापे मारे हैं। ईडी ने सूरत (गुजरात) में भी नीरव मोदी से जुड़े स्थानों पर छापे मारे हैं।
ईडी ने नीरव मोदी के परिवार से जुड़े लोगों के स्थानों पर छापेमारी के साथ गीतांजलि जेम्स के मेहुल चीनूभाई चोकसे और बैंक की तरफ से नामजद रिटायर्ड अधिकारी गोकुलनाथ शेट्टी और मनोज खराट के घरों की भी तलाशी ली है। नीरव मोदी के भाई, पत्नी और मेहुल सभी डायमंड आर यूएस, सोलार एक्सपोर्ट और स्टेलर डायमंड में भागीदार हैं।
ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब्त दस्तावेजों के आधार पर नीरव मोदी से जुड़े लोगों के स्थानों पर भी छानबीन कर सकती है। निदेशालय ने बैंक के और वरिष्ठ अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी और पूछताछ की संभावनाओं को भी खारिज नहीं किया है। ईडी का कहना है कि दस्तावेजों का अध्ययन करने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।