चोरी के बाद नीरव मोदी की सीनाजोरी
(India) पीएनबी में घोटाला कर देश से फरार आरोपी नीरव मोदी ने बैंक को चिट्ठी लिख अपनी बात कही है। इस चिट्ठी में नीरव मोदी ने सीनाजोरी करते हुए साफ शब्दों में कह दिया है कि बैंक ने ये मामला सार्वजनिक कर बकाया वापसी के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। नीरव मोदी द्वारा पीएनबी को ये चिट्ठी 15/16 फरवरी को लिखी गई है। चिट्ठी में नीरव मोदी ने ये भी कहा है कि उनके ऊपर बकाया रकम बढ़ाकर बताई गई है। नीरव मोदी ने लिखा है कि बकाया रकम 5000 करोड़ से भी कम है। इस लेटर में फरार नीरव मोदी ने साफ लिखा है कि अब वो इसे चुकाने की स्थिति में नहीं हैं। नीरव मोदी अपने इस दावे के पीछे एक दलील भी दी है। चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि ये मामला सार्वजनिक हो जाने से उनके ब्रांड को नुकसान पहुंचा, जिससे उनका बिजनेस बर्बाद हो गया है और अब वो बैंक का बकाया चुकाने में सक्षम नहीं हैं। नीरव मोदी ने साफ कहा है कि पीएनबी ने मामले का खुलासा कर रकम वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा है कि मेरी पत्नी का बिजनेस से कोई लेना-देना नहीं है

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।