SBI का बड़ा फैसला मिनिमम बैलेंस पेनॉल्टी 75% घटाई 25 करोड लोगों को  होगा फायदा
(DELHI, DELHI) पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अकाउंट में मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं करने पर लगने वाले जुर्माने में 75 फीसदी की कटौती की है। इस फैसले के बाद खाताधारकों को अब अपने खाते में न्यूनतम आवश्यक राशि नहीं होने पर 15 रुपए जुर्माने के तौर पर देना होगा। पहले यह राशि 50 रुपए थे। स्टेट बैंक आॅफ इंडिया का यह आदेश सभी शाखाओं में 1 अप्रैल से लागू होगा।

एसबीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पेनाल्टी चार्ज सभी तरह के ब्रांच कस्टमर के लिए घटाया गया है। यानी इसका फायदा मेट्रो, शहरी और ग्रामीण सभी क्षेत्रों के कस्टमर को मिलेगा। बैंक का दावा है कि इस कदम से एसबीआई के 25 करोड़ कस्टमर को सीधा फायदा मिलेगा।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।