करोड़ों  फेसबुक यूजर्स का डेटा  हुआ लीक  लगा तगड़ा झटका मार्केट वैल्यू गिरी
(India) फेसबुक में डेटा लीक का मामला सामने आने से पूरी दुनिया हैरान है। फेसबुक के करोड़ों यूजर्स का डाटा लीक हुआ है, जिससे फेसबुक को भी तगड़ा झटका लगा है। सोमवार को फेसबुक के करीब 7 फीसदी शेयर टूट गए और कंपनी के मार्केट वैल्यू में करीब 35 अरब डॉलर तक की गिरावट आ गई।

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की एक फर्म ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ ने मदद की थी, जिस पर फेसबुक के लगभग 5 करोड़ यूजर्स की निजी जानकारी चुराने का आरोप लगाया गया है। इस लीक जानकारी का उपयोग चुनाव के दौरान किया गया है। यह खबर मिलने पर अमेरिकी और यूरोपीय सांसदों ने फेसबुक इंक से जवाब मांगा।

इस खबर के बाद सोमवार को फेसबुक के शेयर 7% टूट गए। इस कारण शेयर की कीमत घट गई और फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का एक ही दिन में 6.06 अरब डॉलर (करीब 395 अरब रुपये) का नुकसान हुआ है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।