भारत होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी टूरिज्म इकोनॉमी 2028 तक मिलेंगी 1 करोड़ नई नौकरियां
(India) वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल (डब्ल्यूटीटीसी) ने देश की जीडीपी और पर्यटन से होने वाली आय के विश्लेषण के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है। गुरुवार को जारी की इस रिपोर्ट के अनुसार भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकता है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2028 तक देश में लगभग 1 करोड़ नई नौकरियां भी आएंगी। साथ ही ट्रैवल और टूरिज्म में सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से साल 2028 तक नौकरियां 42.9 मिलियन से बढ़कर लगभग 52.3 मिलियन हो जाएंगी।

आज टूरिज्म इकोनॉमी के लिहाज से भारत दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि आने वाले समय में टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर में भी सुधार होगा। डब्ल्यूटीटीसी की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्लोरिया गेवेरा ने कहा कि भारत को अपने टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए काम करने की आवश्यकता है इस ओर ध्यान दिया देना चाहिए।

वे आगे कहती हैं कि भारत में ट्रैवल और टूरिज्म को सुधारने के लिए सबसे ज्यादा जिस ओर ध्यान देने की जरुरत है वह इंफ्रास्ट्रक्चर ही है। वहीं अगर भारत के पड़ोसी देशों को ही देखा जाएं, तो वहां एयरपोर्ट्स, बंदरगाहों और हाईस्पीड ट्रेन और रोड नेटवर्क के जरिए वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है। साथ ही ग्लोरिया ने हाल में शुरू की गई कुछ योजनाओं की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा लिए गए कुछ फैसलों से अंतराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है। जैसे कि 163 देशों के लिए ई-वीजा की सुविधा शुरू करना और इंक्रेडिबल इंडिया 2.0 कैंपेन को लॉन्च करना।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।