16 अरब डॉलर में खरीदी फ्लिपकार्ट की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी वालमार्ट कंपनी की
(DELHI, DELHI) अमेरिकी खुदरा कंपनी वालमार्ट ने फ्लिपकार्ट की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 16 अरब डॉलर एक लाख पांच हजार 360 करोड़ रुपये में खरीदने की आज घोषणा की। वालमार्ट का यह अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। इस सौदे में 11 साल पुरानी फ्लिपकार्ट का कुल मूल्य 20.8 अरब डॉलर आंका गया है।

वालमार्ट ने जारी बयान में कहा कि उसने फ्लिपकार्ट की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। फ्लिपकार्ट के सह - संस्थापक सचिन बंसल इस सौदे के बाद कंपनी छोड़ देंगे। उन्होंने बिन्नी बंसल के साथ मिलकर 2007 में इसकी स्थापना की थी। सचिन और बिन्नी पहले अमेजन डॉट कॉम इंक में काम करते थे। उन्होंने किताबें बेचने से कंपनी की शुरुआत की थी।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।