मुकेश अंबानी की सैलरी 10 साल में एक रुपए भी नहीं बढ़ी
(DELHI, DELHI) देश के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की सैलरी पिछले 10 सालों एक रुपए भी नहीं बढ़ी है। वहीं दूसरे ओर उनके सभी पूर्ण कालिक निदेशकों जिसमें उनके रिश्तेदार निखिल और हितल मेसवानी भी शामिल है की सैलरी में काफी वृद्धि देखने मिली है।

मुकेश अंबानी की सालाना सैलरी 15 करोड़ रुपये है। गुरुवार को जारी हुई वार्षिक रिपोर्ट में अंबानी ने अपना वेतन न बढ़ाने की इच्छा जताई थी। वहीं फोर्ब्स मैगजीन की सालाना सूची में अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बताए गए हैं। वर्ष 2018 में उनकी परिसंपत्ति 40.1 अरब डॉलर बताई गई है। इस सूची में दुनियाभर से कुल 2,208 अरबपति शामिल थे जिसमें अंबानी का 19वां स्थान रहा है।

अंबानी के रिश्तेदार निखिल आर मेसवानी और हितल आर मेसवानी का पारितोषित 2017-18 में बढ़कर 19.99-19.99 करोड़ रुपये पहुंच गया है जो 2016-17 में 16.85-16.85 करोड़ रुपए था।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।