PNB मे घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
(DELHI, DELHI) पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही मोदी के भाई निशल मोदी और उसकी कंपनी के एग्जीक्यूटिव सुभाष परब के खिलाफ भी यह नोटिस जारी किया गया है। रेड कॉर्नर नोटिस जारी करके इंटरपोल ने अपने सभी 192 सदस्य देशों से कहा है कि अगर नीरव मोदी आपके यहां दिखता है तो उसे गिरफ्तार या हिरासत में लिया जाए।

इसके बाद प्रत्यर्पण या निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रेड कॉर्नर नोटिस में इंटरपोल ने मोदी पर ईडी द्वारा लगाए गए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का जिक्र किया है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।