इस दौरान, आईटी, रीयल्टी, पूंजीगत उत्पाद पेट्रोलियम एवं गैस धातु प्रौद्योगिकी, वाहन, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और बैंकिंग शेयरों में 1.16 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 61.85 अंक यानी 0.57 प्रतिशत बढ़कर 10,914.75 अंक पर पहुंच गया।
कारोबारियों ने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशकों की लगातार लिवाली के बीच टीसीएस और इंडसइंड बैंक के तिमाही नतीजों से पहले निवेशकों के सौदे बढ़ाने से घरेलू शेयर बाजार में तेजी आई। अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, कल घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 740.39 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदी की जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 569.91 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।