रिकॉर्ड स्तर पर खुला सेंसेक्स पहली बार निफ्टी 11,300 के हुआ पार
(Mumbai, Mumbai) शेयर बाजारों में इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन पिछले सप्ताह की तेजी का असर देखा जा रहा है। दोनों ही प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोमवार की सुबह 9.17 बजे सेंसेक्स 71 अंक ऊपर 37,408 और निफ्टी 22 अंक ऊपर 11,300 पर काराबोर कर रहा था।

आज सुबह 9.25 के करीब सेंसेक्स ने 37496 की ऐतिहासिक ऊंचाई छुई है। वहीं निफ्टी ने भी 11309 की सर्वकालिक ऊंचाई को छुआ था। इसके बाद 9.50 बजे के करीब सेंसेक्स ने 37,352 का नया कीर्तिमान बनाया। देश के शेयर बाजार सोमवार को मजबूती के साथ खुले प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.28 बजे 66.05 अंकों की मजबूती के साथ 37,402.90 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 21.60 अंकों की बढ़त के साथ 11,299.95 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 154.54 अंकों की मजबूती के साथ 37,491.39 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 18.3 अंकों की बढ़त के साथ 11,296.65 पर खुला।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।