शेयर बाजार में भारी गिरावट 1,000 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स रुपया सबसे निचले स्तर पर
(DELHI, DELHI) शेयर बाजार गुरुवार को भारी गिरावट के साथ खुला। मार्केट खुलते ही सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक लुढ़क गया। सुबह 9:22 बजे पर सेंसेक्स 33,759.58 पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी भी 321 अंक से ज्यादा टूटा और 10,138.60 पर पहुंच गया। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपया में भी गिरावट आई। डॉलर के मुकाबले रुपया 74.45 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।

गरुवार सुबह एशियाई बाजार 5 फीसदी तक गिर गए। एशियाई बाजारों में अमेरिकी बाजारों की गिरावट के कारण कमजोरी आई। जापान का निकेई इंडेक्स 3.7 फीसदी, कोरिया का कोस्पी फीसदी ताईवान का इंडेक्स 5.21 फीसदी और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 2.4 फीसदी की गिरावट देखी गई।

लिवाली और डॉलर के मुकाबले रुपये में सुधार से देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी का रुख रहा था। बैंकिंग, ऑटो और धातु शेयरों में निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 461 अंक उछलकर 34,760.89 अंक पर बंद हुआ था।

बुधवार को कारोबार के दौरान रुपया डालर के मुकाबले 34 पैसे सुधरकर 74.05 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया था। वैश्विक बाजारों में भी कुछ राहत रही। अमेरिकी डॉलर और अमेरिका बांड बाजार में प्रतिफल नरम होने से मुद्रा बाजार में नरमी रही।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।