Indian railway: रिजर्वेशन के समय सीटों की जानकारी देगा रेलवे
(India) भारतीय रेल एयरलाइंस की तर्ज पर एक ऐसी योजना पर काम कर रहा है जिससे किसी विशेष ट्रेन में आरक्षण के समय उपलब्ध सीटों की स्थिति का पता यात्रियों को चल सकेगा।

रेलवे मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा है कि वह रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) की मदद से आरक्षण चार्ट को सार्वजनिक करें ताकि सीटों की उपलब्धता से संबंधित यात्रियों की शिकायतें दूर की जा सकें।
जब कोई यात्री एयरलाइंस की वेबसाइट के माध्यम से सीट बुक कर रहा होता है, तो यह सीटिंग लेआउट या सीटिंग आरेख को अलग-अलग रंग में बुक की गई सीटों के साथ दिखाता है, ताकि यात्री उन सीटों की संख्या देख सकें जो अब भी खाली हैं और बुक की जा सकती हैं।

उन्होंने बताया, ‘अब आरक्षण सुविधा सार्वजनिक करने की जरूरत है ताकि यात्री किसी खास ट्रेन में बुकिंग की स्थिति देख सकें। एयरलाइंस की तरह, यह बुकिंग करने वाले यात्रियों को उन सीटों को एक अलग रंग में दिखाएगा जो पहले से बुक हैं। यह पीएनआर के तहत हो सकता है। सीटों का चयन अगला विकल्प होगा।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।