लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का भाव
(India) कच्चे तेल का दाम बढ़ने के बाद तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई हैं। दिल्ली में पेट्रोल का भाव फिर 69 रुपये लीटर से ऊपर चला गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 69.07 रुपये, 71.20 रुपये, 74.72 रुपये और 71.67 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

छोटे कारोबारियों को राहत जीएसटी रजिस्ट्रेशन में राहत, 40 लाख तक टर्नओवर वाले नहीं होंगे जीएसटी में शामिल

चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 62.81 रुपये, 64.58 रुपये, 65.73 रुपये और 66.31 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 19 पैसे और चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। वहीं, डीजल की कीमतें दिल्ली और कोलकाता में 28 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 30 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई गई हैं।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।