जीएसटी के दो साल पूरे होने पर अरुण जेटली ने ब्लॉग में लिखा कि जैसे ही राजस्व में वृद्धि होती है, यह नीति निर्माताओं को 12% और 18% स्लैब को एक दर में विलय करने के लिए अवसर देगा। इस तरह जीएसटी में दो दर हो सकती हैं।
मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिपरिषद से बाहर रहने के बाद जेटली का यह पहला ब्लॉग है। उनका पिछला ब्लॉग एग्जिट पोल पर था जिसमें पीएम मोदी की स्पष्ट जीत की भविष्यवाणी की गई थी।जेटली ने कहा कि भारत में जीएसटी की एक दर नहीं हो सकती है। जेटली ने ब्लॉग में लिखा, 'जिन देशों में गरीबी रेखा के नीचे बड़ी संख्या में लोग हैं, वहां एकल दर लागू करना अन्याय होगा।'
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।