रेपो रेट के अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जीडीपी का अनुमान जताया है। आरबीआई के अनुसार वर्ष 2019-20 के दौरान जीडीपी में और गिरावट आ सकती है और यह 6.1 फीसदी से गिरकर 5 फीसदी पर आ सकती है। बता दें कि इस साल रेपो रेट में किल 135 आधार अंकों की कटौती हुई। 9 सालों में रेपो रेट पहली बार इतना कम हुआ। साल 2010 में मार्च के बाद ये रेपो रेट का सबसे निचला स्तर है। वहीं रिवर्स रेप रोट 4.90 प्रतिशत और बैंक रेट 5.40 प्रतिशत पर है। गौरतलब है कि साल 2018 के दिसंबर में आरबीआई गर्वनर का पद संभालने के बाद शक्तिकांत दास ने रेपो रेट घटाया था। हालांकि इस बार कोई बदलाव नहीं है।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।