होम लोन का बीमा कराने से बेहतर है टर्म प्लान खरीदना
(DELHI, DELHI) घर खरीदने के लिए बैंक से होम लोन लेते हैं तो वह उसका बीमा कवर लेने की भी पेशकश करते हैं। इसे होम लोन प्रोटेक्शन प्लान कहा जाता है। कर्ज चुकाने की अवधि में बीमाधारक के साथ कुछ अनहोनी होने की स्थिति में बकाया राशि की भरपाई बीमा से होती है। हालांकि, बीमा विशेषज्ञों का कहना है कि होम लोन का बीमा खरीदना घाटे का सौदा है। इसके मुकाबले कम प्रीमियम में टर्म प्लान लेना फायदे का सौदा है।

होम लोन लेते हैं बैंक उसकी पूरी राशि का बीमा कवर लेने को कहते हैं। सामान्यत: इसका प्रीमियम एक बार में ही चुकाना होता है। ऐसे में आप 25 लाख रुपये के होम लोन का बीमा कराते हैं तो प्रीमियम की राशि भी होम लोन में जोड़ ली जाती है। इससे ईएमआई भी बढ़ जाती है। साथ ही सिर्फ होम लोन का कवर होने की वजह से कर्ज की राशि घटने के साथ बीमा कवर भी घटता जाता है। इससे दोहरा नुकसान होता है। ऐसे में आप होम लोन पर ब्याज चुकाने के साथ बीमा कवर की खातिर लिए गए कर्ज के प्रीमियम पर भी ब्याज भरते हैं।

होम लोन बीमा तीन तरह के होते हैं। इनमें सबसे पहला है घटता कवर प्लान। इसमें बकाये कर्ज में कमी के साथ बीमा कवर भी घटता जाता है। इसके अलावा इसमें अन्य मुश्किलों का भी सामना करना पड़ सकता है। उदाहरण के लिए आपने होम लोन 8.50% ब्याज पर लिया लेकिन दरें बाद में बढ़ जाती हैं। ऐसी स्थिति में कर्ज लेने वाले व्यक्ति की कर्ज चुकाने की क्षमता घट जाएगी और बकाया पहले के मुकाबले अधिक हो जाएगा। बीमा कवर घटने वाली पॉलिसी होने के मामले में यदि कर्जदार की असामयिक मृत्यु हो जाए तो बीमा कवर बकाये कर्ज से कम हो सकता है। ऐसे में परिवार को कर्ज चुकाना पड़ सकता है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।