सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील में सबसे ज्यादा 3.24 प्रतिशत तक की तेजी आई। इसके अलावा , वेदांता , इंफोसिस , येस बैंक , टीसीएस , मारुति और एक्सिस बैंक में भी बढ़त रही। इसके विपरीत , सन फार्मा , ओएनजीसी, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और बजाज ऑटो में गिरावट रही।
सप्ताह के पहले दिन की गिरावट के बाद दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Open) बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स (Sensex) 120.10 अंक की बढ़त के बाद 41,058.82 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty 36.80 अंक की बढ़त के बाद 12,090.75 के स्तर पर खुला। सुबह करीब 9 बजकर 50 मिनट पर सेंसेक्स अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर था। सेंसेक्स 41,204.58 तक पहुंच गया। सोमवार को भी सेंसेक्स उच्चस्तर 41,185.03 अंक तक गया था।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।