सुस्ती के बाजवूद 2019 में शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने में कामयाब रहा। हालांकि कई उतार-चढ़ाव आए। जुलाई में शेयर बाजार में 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 5.68 फीसदी व सेंसेक्स में 4.86 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
शेयर बाजार की ऐसी बुरी हालत साल 2002 में देखने को मिली थी। लेकिन दिसंबर आते-आते सेंसेक्स 41000 अंक के पार निकल गया। निफ्टी भी 12000 के स्तर के पार निकल गया। कुल मिलाकर सेंसेक्स ने 12% की वृद्धि दर्ज की। रिलायंस इंडस्ट्रीज 10 लाख करोड़ के बाजार पूंजीकरण वाली पहली कंपनी बनी।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।