नए साल के पहले दिन रुपये में शुरुआती कारोबार में मजबूती
(DELHI, DELHI) नए साल के पहले दिन रुपया बढ़त के साथ खुला और बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डालर के मुकाबले सात पैसे चढ़कर 71.29 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिका - चीन व्यापार समझौते को लेकर सकारात्मक रुख से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत से भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में , रुपया अमेरिकी मुद्रा की तुलना में बढ़त के साथ 71.30 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में बढ़कर 71.29 रुपये पर पहुंच गया। यह पिछले कारोबार दिन के बंद से सात पैसे बढ़कर चल रहा था।

रुपया मंगलवार को 71.36 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका - चीन व्यापार समझौते पर सकारात्मक रुख से रुपया को मजबूती मिली। अमेरिका और चीन के बीच एक नये आंशिक व्यापार समझौते पर अगले महीने के मध्य में हस्ताक्षर किए जाएंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगवालर को यह बात कही।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।