गौरतलब है कि अभी हाल में ही भारतीय मूल के सुंदर पिचाई को गूगल ने अपनी मूल कंपनी अल्फाबेट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया था। पिचाई ने इंटरनेट की दिग्गज कंपनी के सह-संस्थापक लैरी पेज की जगह ली थी। उनके साथ सह-संस्थापकों, शेयर धारकों और अल्फाबेट के निदेशक मंडल के सदस्यों के रूप में लैरी पेज और सर्गी ब्रिन की भागीदारी अभी है। बता दें कि अल्फाबेट का गठन 2015 में किया गया था, जो मूल कंपनी Google और अन्य परियोजनाओं जैसे कि स्वायत्त कार इकाई Waymo और स्मार्ट शहरों के समूह सिडवॉक लैब्स को एक अलग पहचान देता है।
कंपनी के शेयर 52 हफ्तों की हाई पर है। उनके शेयर अपने प्रतियोगी माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक से भी आगे चल रहे हैं। अल्फाबेट एप्पल, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट के बाद चौथी बड़ी कंपनी बन गई है जिसने 1 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़े को पार कर लिया है। फंड मैनेजर्स आईटी शेयरों को निवेश के लिए अच्छा मान रहे हैं। अल्फाबेट के शेयरों में 28 फीसदी का उछाल आया है।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।