एसबीआई ने दिया झटका, एफडी के बाद अब आरडी पर कम किया ब्याज
(India) एक हफ्ते के भीतर देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने ग्राहकों को दोहरा झटका दिया है। कुछ दिन पहले एसबीआई ने फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट यानी एफडी की ब्‍याज दरों में कटौती की थी, अब आरडी यानी रिकरिंग डिपॉजिट के ब्‍याज पर भी बैंक ने कैंची चला दी है। अब एसबीआई के ग्राहकों को पहले के मुकाबले 0.15 प्रतिशत कम ब्याज मिलेगा। अब 1 से 10 साल की अवधि वाले आरडी खाते पर ब्याज दरें 6.25 फीसदी से घटकर 6.10 फीसदी पर आ गई हैं. ये नई दरें 10 जनवरी से प्रभावी भी हो चुकी हैं.

यह आम लोगों के लिए उपलब्ध निवेश का सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है. इसमें आपको एक निश्चित अवधि के लिए लगातार एक निश्चित रकम देनी होती है।जैसे ही अवधि खत्म होती है आपको आपका सारा पैसा मुनाफे के साथ वापस मिल जाता है। एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक डिपॉजिट रकम 100 रुपये से शुरू होती है, वहीं निवेश की अधिकतम लिमिट फिक्‍स नहीं है। यानी आप अधिक से अधिक रकम का निवेश कर सकते हैं.

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।