सूत्रों ने ये भी बताया है कि इस लक्ष्य और अपनी कमाई बढ़ाने के लिए आने वाले दिनों में विभाग बड़े पैमाने पर मुहिम चलाने जा रहा है। इसमें न सिर्फ बड़े टैक्स चोरों के खिलाफ ऐक्शन लिया जाएगा बल्कि ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी जिनके खातों से जुड़े रेड फ्लैग विभाग को डाटा एनालिटिक्स के जरिए मिले हैं।
पिछले हफ्ते आयकर अधिकारियों की हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में सभी लंबित मामलों में वसूली की प्रक्रिया तेज कर 31 जनवरी तक निपटाने के निर्देश दिए गये हैं। ताकि मौजूदा वित्त वर्ष के बचे हुए दिनों में सरकार की कमाई बढ़ाई जा सके। इनमें से विभाग को शीर्ष 100 टैक्स मांग के बड़े मामलों में आयकर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को ये भी कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर छापेमारी से भी गुरेज नहीं करना है।
सितंबर 2019 तक देश में करीब 60 हजार मामले स्क्रुटिनी के लिए लंबित थे। इन सभी मामलों को समय समय पर तेजी से निपटाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन मौजूदा दौर में कमाई घटने के चलते 31 जनवरी तक मामलों को निपटाने को कहा गया है।
मामलों की छानबीन के लिए विभाग डाटा एनालिटिक्स का भी इस्तेमाल कर रहा है। लोगों के जरिए दाखिल किए गए आयकर रिटर्न के आंकड़ों को सिस्टम के जरिए उनके दूसरे खातों और खर्च के आंकड़ों से भी मिलाया जा रहा है। जिन खातों में बड़ा फेरबदल होता है उनके लिए रेड फ्लैग जारी करता है। ऐसे मामलों की जांच के बाद संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभाग ऐसे खातों का रिफंड भी रोक सकता है।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।