सेंसेक्स 236 अंक की बढ़त के साथ 41,216 व निफ्टी 12,107 पर बंद
(India) नई दिल्ली विधान सभा चुनाव के नतीजों से पहले आज शुरुआती रूझान में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते दिखी। इसका असर आज 11 फरवरी 2020 को शेयर बाजार पर भी दिखा। सेंसेक्स 236 अंक की बढ़त के साथ 41,216 व निफ्टी भी 12,107 पर बंद हुआ। बता दें सेंसेक्स 326.77 अंकों की उछाल के साथ 41,306.39 स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी भी 87.70 अंकों की तेजी के साथ 12,119.20 के स्तर पर खुला। 10 बजकर 24 मिनट पर सेंसेक्स 404.78 अंक जबरदस्त उछाल के साथ 41,384.40 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी 12,157.20 पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी अभी 125.70 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।