गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 149 रुपये तक बढ़ गए
(India) गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) के दाम में भारी वृद्धि की गई है। इंडियन आयल के मुताबिक दिल्ली में 14 किलो वाला सिलिंडर अब 144.50 रुपये बढ़कर 858.50 रुपये में मिलेगा। वहीं कोलकाता में यह 149 रुपये बढ़कर 896.00 रुपये जबकि मुंबई के लोगों को 145 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। यहां सिलिंडर अब 829.50 रुपये में मिलेगा। एएनआई के मुताबिक इस साल एक जनवरी के बाद गैस के दाम नहीं बढ़े थे।

आज से नई दरें लागू होने के बाद अब दिल्ली में 14 किलो का गैस सिलिंडर 858.50 रुपये में मिलेगा। यहां 144.50 रुपये दाम बढ़ाए गए हैं। वहीं, कोलकाता के ग्राहकों इसी सिलेंडर को 149 रुपये ज्यादा देकर 896.00 रुपये के दाम पर मिलेगा। मुंबई के लोगों को अब 145 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। आज से अब नया रेट 829.50 रुपये हो गया है। जहां तक चेन्नई की बात करें तो यहां 147 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब 881 रुपये में 14 किलो का गैर सब्सिडी वाला एलपीजी गैस सिलिंडर मिलेगा।

बता दें आम बजट से पहले कामर्शियल गैस सिलेंडर पर रिकॉर्ड 224.98 रुपए का इजाफा किया गया था। कारोबारियों को कामर्शियल सिलेंडर के लिए 1550.02 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। वहीं, घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत मिली थी। मसिक रेट रिवीजन में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के बाजार भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया । यानी लोगों को (14.2 किलो) वाला सिलेंडर 749 रुपए का ही मिल रहा था।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।