समाचार एजेंसी वार्ता के अनुसार, कंपनी ने मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा कि यह सुविधा उसके ऑनलाइन प्लेटफॅार्म पर उपलब्ध कराई गई है। इस विकल्प का चयन करने पर यूजर बिना किसी प्रश्न का जवाब दिए कैंसिल किए हुए टिकट पर फुल रिफंड पाने के हकदार होंगे।
तत्काल टिकट बुक करने वाले यूजर भी टिकट कैंसिल करने पर फुल रिफंड का लाभ उठा सकते हैं, जबकि वर्तमान बुकिंग प्रक्रिया में फ्री कैंसिलेशन प्रोटेक्शन लागू नहीं है। यदि पार्शियल कैंसिलेशन किया जाता है तो जिस यात्री का टिकट रद्द किया जायेगा उसका बेस किराये के बराबर राशि ही रिफंड होगी।
अभी इस प्लेटफार्म पर 50 लाख से ज्यादा यूजर प्रतिदिन लगभग 30 हजार टिकट बुक कर रहे हैं। यह प्लेटफार्म अंग्रेजी और 7 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, मलयालम और बंगाली में उपलब्ध है।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।