शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी अब लाल निशान पर कर रहे कारोबार
(India) ब्लैक मंडे के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज मंगल के साथ शुरुआत हुई। दोपहर तक बाजार में बढ़त कायम रही पर 2 बजे के बाद सेंसेक्स-निफ्टी पर बिकवाली का दबाव बढ़ा और दोनों इंडेक्स हरे से लाल निशान पर आ गए। सेंसेक्स अब अपने आज के दिन के कारोबार के निचले स्तर पर आ गया है। वहीं निफ्टी भी 9300 के नीचे है।

मंगलावर को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला, जो सोमवार को लाल निशान पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 467 अंकों की उछाल के साथ के 467.55 स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 9400 के पार खुला। सेंसेक्स के सभी स्टॉक हरे निशान पर कारोबार कर शुरू किए। वहीं निफ्टी 50 के सभी स्टॉक भी हरे निशान के साथ खुले।

2:30 बजे: शेयर बाजार अब सुबह की बढ़त गंवा चुका है। सेंसेक्स आज के अपने उच्च स्तर 32264 से 541 अंक लुढ़क कर 31,723.98 के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स में अब केवल 8.63 अंक की बढ़त रह गई है वहीं निफ्टी भी अब 9,309 के स्तर पर है।

वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड की अप्रैल में बिक्री शून्य रही। इसकी बड़ी वजह देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) है। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पिछले साल इसी माह में कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजार में 13,626 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने कहा कि वह कोविड-19 पर भारत सरकार के सभी दिशानिर्देशों का पालन करेगी। संबंधित राज्य सरकारों से अनुमति मिल जाने के बाद वह अपनी कारोबारी गतिविधियां फिर शुरू करेगी। इसके बारे में वह समय पर सूचित भी करेगी।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।