(India)
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर में आज शुरुआती कारोबार में 2.5 फीसदी की तेजी आई और यह 2215 रुपये के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अमेरिका की कंपनी सिल्वर लेक पार्टनर्स ने बुधवार को रिलायंस की रीटेल कंपनी रिलायंस रीटेल वेंचर्स में 1 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। इस खबर से कंपनी के शेयर को पंख लग गए और उन्होंने नया स्तर छू लिया। इस साल कंपनी के शेयरों में 47 फीसदी से अधिक तेजी आई है। पहले जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश के कारण कंपनी के शेयरों में यह तेजी आई थी
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।