रूस में शीतकालीन ओलंपिक की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी
(International) अपातकालीन स्थितियों से संबंधित मंत्रालय के प्रवक्ता दमित्री उलानोव ने बताया कि सोमवार को ट्रॉली बस में हुए आत्मघाती विस्फोट में घायल एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। गवर्नर सर्गेई बाझेनोव का कहना है कि इस घटना में 16 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले रविवार को वोल्गोग्राद स्टेशन पर हुए आत्मघाती हमले में 18 लोग मारे गए थे। इन हमलों को देखते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश के बाद देश भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।