मौलवी समी उल हक से शांति की गुहार
(International)
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मंगलवार को ’तालिबान के पिता’ के नाम से विख्यात कट्टरपंथी मौलवी समी उल हक से आतंकी समूहों के साथ वार्ता शुरू करने का आग्रह किया। मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक, जमीयत-उलेमा-ए-इस्लाम धड़े के प्रमुख हक ने शरीफ से उनके घर पर मुलाकात की। दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय महत्ता वाले मुद्दों पर चर्चा की। तालिबान के साथ वार्ता उनके एजेंडे का मुख्य मुद्दा था। हक ने प्रधानमंत्री को विश्वास दिलाया कि वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि शांति वार्ता सही दिशा में बढ़े। हक दारुल उलूम हक्कानिया मदरसे के प्रमुख हैं, जहां से कई शीर्ष तालिबान नेताओं ने शिक्षा ग्रहण की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।