खालिदा जिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज
(International)

बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के गृह जिले के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने पर विपक्षी नेता खालिदा जिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अदालत में यह मुकदमा आवामी लीग समर्थक एबी सिद्दकी ने दाखिल किया है। एबी सिद्दीकी ने ढाका मेट्रोपोलिटन अदालत के समक्ष दो दिन पहले एक मुकदमा दायर किया। उन्होंने यह मुकदमा जिया के उस बयान के दो दिन बाद दायर किया, जिसमें गुस्साई जिया ने कहा था कि अगर वे सत्ता में लौटती हैं तो हसीना के गृहनगर दक्षिण पश्चिमी गोपालगंज का नाम बदल देंगी। जिया ने 29 दिसंबर को यह टिप्पणी उस समय की थी जब पुलिस ने उन्हें अपने घर से बाहर आने से रोक दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।