सिरोही में पंचायत की लापरवाही की सजा झेलती एक महिला
(AbuRoad, Sirohi) सरकार भले ही लोगों के हित के कई योजनायें चला रही है परन्तु सिरोही जिले के स्वरुपगंज में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें इस हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी में एक महिला परिवार समेत खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। महिला के पास मौजूद दस्तावेजों के आधार पर माने तो महिला ने इंदिरा आवास के तहत भूखण्ड खरीदा था और उसमें एक मकान बनाकर रह रही थी। परन्तु पंचायत ने आवास का पट्टा किसी दूसरे के नाम कर दिया। इसके साथ ही उस महिला की अनुपस्थिति में पंचायत द्वारा पट्टा प्राप्त किये गये लोगों द्वारा मकान को तोड़ दिया गया। जिसपर थाने में सम्बन्धित लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।