यहां पर नए साल का स्वागत करने के लिए बनाई गई योजनाओं पर उस समय पानी फिर गया जब स्थानीय अधिकारियों ने होटलों को पार्टी आयोजित करने के लिए दिया गया अनापत्ति प्रमाणपत्र रद कर दिया। इससे पार्टी में शामिल होने के इच्छुक हजारों लोगों को मायूस होना पड़ा। पार्टी में शिरकत करने के लिए कई लोगों ने प्रति व्यक्ति 16 हजार रुपये का भुगतान किया था। मगर संघीय राजधानी में सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच स्थानीय प्रशासन ने अचानक से नए वर्ष के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को रद कर दिया। शहर के कुछ शीर्ष होटलों में आपातकाल जैसे हालात नजर आ रहे थे जहां नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचे लोग खुद को छला हुआ महसूस कर रहे थे। हालांकि कार्यक्रमों को रद करने की प्रमुख वजह सुरक्षा थी वहीं इसका एक कारण 31 दिसंबर के पार्टी पैकेज में असीमित शराब पीने की छूट को भी माना जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।