हांगकांग में बुधवार को हजारों लोगों ने लोकतंत्र की मांग को लेकर चीन पर दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन किया। हांगकांग में 2017 के प्रस्तावित चुनाव को लेकर चीन इसके परिणामों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है। इसे देखते हुए लोकतंत्र समर्थकों और कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं के बीच तनाव बढ़ रहा है। कम्युनिस्ट नेताओं को यह आशंका सता रही है कि अगले चुनाव में कहीं लोकतंत्र समर्थकों को जीत न हासिल जाए। नव वर्ष के अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने रैली आयोजित कर 2017 में पूर्ण लोकतंत्र की मांग की। उनकी मांग थी कि चुनाव में किसी के लिए भी उम्मीदवारी प्राप्त करने की खुली व्यवस्था होनी चाहिए। चीन के आलोचकों को भी उम्मीदवार बनने से नहीं रोका जाना चाहिए। लेकिन चीनी अधिकारियों और वामपंथी अखबारों ने उनकी यह मांग नामंजूर कर दी है। अपने सात वर्षीय बेटे के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल डिजाइनर सैंग फान-यू ने कहा, श्चीन की ओर से हांगकांग में बहुत अधिक हस्तक्षेप हो रहा है। चीन हांगकांग में जिस प्रकार का लोकतंत्र चाहता है वह हमें कतई स्वीकार्य नहीं है।श्
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।