जांग सोंग को फांसी के बाद उत्तर कोरिया हुआ मजबूत!
(International)
उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने बुधवार को पहली बार अपने ताकतवर फूफा जांग सोंग थेक को मृत्युदंड दिए जाने पर सार्वजनिक टिप्पणी की। उन्होंने इस कार्रवाई को गंदगी का सफाया करार देते हुए कहा कि इससे देश की एकता को बल मिला। गौरतलब है कि थेक को गत 12 दिसंबर को फांसी की सजा दी गई थी। नए साल पर टेलीविजन पर प्रसारित राष्ट्र के नाम संदेश में किम ने कहा कि हमारी पार्टी ने अपने अंदर व्याप्त गंदगी का सफाया करने के लिए पिछले साल कठोर कार्रवाई की। उन्होंने थेक पर लगे आरोप को दोहराते हुए कहा कि वह पार्टी के अंदर अपनी बादशाहत कायम करने की कोशिश कर रहे थे। पार्टी को शुद्ध करने के लिए सही समय पर उचित फैसला लिया गया। इससे देश की एकता व दृढ़ता सौ गुना बढ़ी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।