ओबामा प्रशासन के एक पूर्व शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि वीजा धोखाधड़ी मामले में भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागडे की गिरफ्तारी को अमेरिका द्वारा बार-बार अलग तरह की घटना बताते हुए इसे लेकर दोनों देशों के संबंध प्रभावित न होने की बात कहना एक सोचा समझा कदम है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के पूर्व प्रवक्ता पीजे क्राउले ने कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों से निर्णय लेने में गलती हुई है। मई, 2009 से मार्च, 2011 तक सार्वजनिक मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री रहे क्राउले ने कहा कि देवयानी के मामले पर भारत और अमेरिका के संबंधों में तनाव आ गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।