अगले वर्ष तक हाई स्पीड रेल लिंक उत्तार कोरिया की सीमा तक खोलेगा चीन
(International)
चीन अगले वर्ष तक हाई स्पीड रेल लिंक उत्तार कोरिया की सीमा तक खोल देगा। चीन के इस कदम से साफ पता चलता है कि वह परमाणु हथियार संपन्न और अलग थलग पड़े अपने मित्र देश के साथ व्यापार और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने गुरुवार को बताया कि 207 किमी लंबी लाइन 2010 से निर्माणाधीन है। यह रेल लाइन शेनयांग से सीमावर्ती शहर डेंडांग के बीच बनाई जा रही है जहां यालू नदी के उस पार उत्तार कोरिया है। इसके शुरू हो जाने से ट्रेन की यात्रा के समय में कमी आएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।