सीकर की 12 साल की मासूम बालिका का आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में 19वां ऑपरेशन होगा
(DantaRamgarh, Sikar) सीकर की 12 साल की मासूम बालिका का आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में 19वां ऑपरेशन होगा। दिल्ली में यह उसका तीसरा मेजर ऑपरेशन होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि यह उसका आखिरी ऑपरेशन होगा। पीड़िता पिछले 10 महीनों से दिल्ली के राजस्थान हाउस के एक कमरे में अपने परिजनों की देखरेख में है। इससे पहले जयपुर के जेके लॉन अस्पताल में छोटी के छोटे-बड़े 17 ऑपरेशन हो चुके हैं।वह करीब 4 महीने जेके लॉन अस्पताल में भर्ती रही। 20 अगस्त 2012 की रात सीकर में बहनों के साथ फिल्म देखकर लौट रही इस बच्ची का अपहरण कर गैंग रेप किया गया था। उसके आंतरिक अंग डैमेज हो गए थे और पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल गया था।बच्ची की मां का आरोप है कि राजस्थान पुलिस दुष्कर्मियों के दबाव में है, इसलिए यह केस आगे बढ़ ही नहीं रहा है। छह में से दो आरोपियों को जेल हुई है, चार को जमानत। वे खुले घूम रहे हैं। परिवार को डर है कहीं उसकी बेटी को ये नुकसान न पहुंचा दें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।