ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों को शिकार बनाने के लिए सक्रिय है गिरोह
(International)
भारतीय छात्र मनराजविंदर सिंह पर जानलेवा हमला करने वाला ऑस्ट्रेलियाई किशोर भारतीय मूल के लोगों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सदस्य है। गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत को यह जानकारी दी। गत रविवार को सिंह पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 17 वर्षीय किशोर को चिल्ड्रेन कोर्ट ने जमानत देने से इन्कार कर दिया। अकाउंट की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया आए सिंह पर गत 29 दिसंबर को प्रिंसेज ब्रिज के पास बिरारुंग मर में कुछ लोगों ने सिर पर छड़ी से वार किया था जब वह और उनके दो दोस्त ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने उसके दोस्त के चेहरे पर भी मुक्का मारा था। सिंह फिलहाल कोमा में हैं और उनकी हालत काफी नाजुक है। ऑस्ट्रेलियाई किशोर पर जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने और लूटपाट करने का आरोप लगाया गया है। विक्टोरिया पुलिस ने अदालत को बताया कि गत नवंबर में एक अन्य भारतीय पर हमले और लूटपाट के मामले में आरोपी जमानत पर है। उसने इस अपराध को जमानत पर रहने के दौरान अंजाम दिया। अगर उसे जमानत दी गई तो वह लोगों के लिए खतरा बन सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।