बांग्लादेश में पांच जनवरी को आम चुनाव स्थगित करने की मांग को लेकर विपक्ष की ओर से आहूत राष्ट्रव्यापी बेमियादी हड़ताल के दूसरे दिन हुई झड़पों में दो पुलिस कर्मियों सहित 12 लोग घायल हो गए। इस दौरान एक यात्री बस में आग लगा दी गई जबकि पुलिस को ले रही वैन पर देसी बम फेंका गया। उत्तरी बोगरा जिला में गुरुवार को सत्ताधारी अवामी लीग, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प में दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सत्ताधारी पार्टी के बालुरहट बाजार में स्थित कार्यालय में तोड़फोड़ किए जाने के बाद अवामी लीग और बीएनपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प शुरू हुई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ उनका संघर्ष होने लगा। इस दौरान दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। इस बीच राजधानी के मीरपुर इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने एक बस में आग लगा दी जिसमें दो लोग झुलस गए। हड़ताल समर्थकों ने ढाका के तोपखाना मार्ग पर तीन देसी बम फोड़े। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।