बैंकाक की घेराबंदी करेंगे प्रदर्शनकारी
(International)
थाइलैंड में सरकार विरोधी प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले शीर्ष नेता ने कहा है कि 13 जनवरी से बैंकाक की घेराबंदी की जाएगी। पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिफॉर्म कमिटी (पीडीआरसी) के नेता सुथेप ने कहा कि देश की यिंगलुक शिनवात्रा सरकार को गिराने के प्रयास तेज किए जाएंगे। सुथेप ने सरकार विरोधियों से सड़क पर उतरने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी की सुबह बड़ी रैली निकाली जाएगी। बैंकाक में चैराहों पर 20 स्टेज बनाए जाएंगे। सुथेप ने कहा, श्इसकी झलक पांच जनवरी से ही दिखने लगेगी जब मैं बैंकाक में कई जगह मार्च का नेतृत्व करूंगा। मैंने पहले भी कई बार ऐसा किया है।श् उनके मुताबिक यह विरोध प्रदर्शन कई महीने तक चल सकता है। यह तब तक जारी रहेगा जब तक यिंगलुक की कार्यवाहक सरकार इस्तीफा नहीं देती है। प्रदर्शनकारी दैनिक मार्च आयोजित करने की योजना भी बना रहे हैं। सुथेप का कहना है कि पीडीआरसी के समर्थक सरकार की प्रमुख हस्तियों के घर के बाहर भी जमा हो सकते हैं ताकि उन्हें बंधक बनाया जा सके।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।