अंर्टाकटिका में बचाए गए रूसी यात्री
(International)
अंर्टाकटिका में बर्फ और बर्फीले तूफान के बीच पिछले एक हफ्ते से फंसे रूसी अनुसंधान जहाज आइसबाउंड के सभी 52 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्हें सुरक्षित निकालने में बर्फ काटने वाले आस्ट्रेलिया आपूर्ति जहाज ने अहम भूमिका निभाई। इस जहाज से ही हेलीकॉप्टर भेजकर कुछ फेरे लगाकर अंर्टाकटिका के मौसम पर शोध करने के गए वैानिकों को सुरक्षित निकाला गया। आस्ट्रेलियाई मैरीटाइम सेफटी अथारिटी ने बताया कि अब एएमएसए ने उन्हें सलाह दी थी जिसका पालन करते हुए वह सभी 52 यात्रियों को सुरक्षित तरीके से आस्ट्रेलियाई जहाज पर ले आए हैं। हालांकि रूसी जहाज अभी भी बर्फ में फंसा हुआ है। एक चीनी बर्फ तोड़ने वाले जहाज के एक हेलीकॉप्टर की मदद से 12 फेरे लगाकर इन लोगों को सुरक्षित लाया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।