नेपाली संविधान सभा में मिल सकती है माओवादियों को जगह
(International)
काठमांडो नेपाली कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि वह नाराज चल रही सीपीएन माओवादी को संविधान सभा में कुछ सीटें मुहैया कर या उन्हें उच्च स्तरीय संविधान निर्माता इकाई में जगह देकर उसकी चिंताओं को दूर करने की कोशिश करेगी। पार्टी के सीनियर नेता बिमलेंद्र निधि ने बताया कि नेपाली कांग्रेस कट्टरपंथी नेता मोहन वैद्य की पार्टी सीपीएन माओवादी की चिंताओं को दूर करने की कोशिश करेगी। सीपीएन माओवादी ने 19 नवंबर के संविधान सभा चुनाव का बहिष्कार किया था। निधि ने बताया कि 601 सदस्यीय संविधान सभा में राजनीतिक आमराय के आधार पर सरकार द्वारा 26 सदस्यों को नामित किए जाने का प्रावधान है। यदि नाराज चल रहा यह माओवादी ग्रूप इसके लिए तैयार हो जाता है तो इसे उसमें जगह दी जा सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।