(India)
दिल्ली में इसकी शो-रूम पर कीमत 68.5 लाख रुपये है। लक्जरी कारों की बढ़ती मांग के मद्देनजर कंपनी ने बताया कि वह छह माह में सीएलए-क्लास सेडान कार भी पेश करेगी। मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंबेरहार्ड केर्न ने संवाददाताओं से कहा, भारत में सीएलए 45 एएमजी की पेशकश देश परफारमेंस ड्राइविंग की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति है।परफारमेंस ड्राइविंग में चालक विशिष्ट तकनीक से मोटरगाड़ी से अच्छा से अच्छा प्रदर्शन हासिल करता है। उन्होंने कार की तारीफ में कहा, युवा उपभोक्ताओं की ओर से लक्जरी कारों की मांग बढ़ रही है। वह स्टाइलिश और उच्च प्रदर्शन क्षमता वाली कार चाहते हैं। यह कार उनके लिए बहुत बेहतरीन साबित होगी। कंपनी की सीएलए 45 एएमजी डेमलर समूह के एएमजी ब्रांड का सातवां उत्पाद है। यह भारतीय बाजार में उपलब्ध है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।