(India)
एमपीवी सेगमेंट में एर्टिगा और टोयोटा की इनोवा की ही धाक जमी हुई थी। लेकिन मोबीलिओ के कूदते ही मुकाबला कड़ा हो गया। वैसे तो अभी कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता कि मोबीलिओ के आने से एर्टिगा की कितनी बिक्री कम हुई और यह कुछ महीनों बाद ही स्पष्ट हो पाएगा लेकिन एर्टिगा को लेकर कंपनी ने अपनी मौजूदगी को चाकचौबंद करने की पूरी कोशिश के तहत यह दाम कटौती की है। एर्टिगा की हर माह औसतन 5 हजार यूनिट्स बिकती हैं। इस जबरदस्त कैश डिस्काउंट से कंपनी को काफी उम्मीदें हैं। हालांकि कंपनियां अक्सर अपनी कारों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए डिस्काउंट्स देती रहती हैं। हाल ही में लॉन्च हुई मोबिलिओ का स्टार्टिंग प्राइस 6.49 लाख रुपये रखा गया है। इस पेट्रोल कार के E वैरिएंट की कीमत 6.49, S वैरिएंट की कीमत 7.50 लाख और V वैरिएंट की कीमत 8.76 लाख रुपये रखी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।