1.ब्लूबेरी के फायदें
एक रिसर्च के अनुसार जो लोग रोज़ एक मुट्ठी ब्लूबेरी खाते हैं, उन्हें दिल की बीमारी कम होती है। ब्लूबेरी में पाया जाने वाला बायो-एक्टिव पदार्थ एंथोकायनिंस हाइपरटेंशन से बचाता है। इस फल में विटामिन और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। हेल्दी और खूबसूरत स्किन के लिए आप रोज़ ब्लूबेरी खाएं।
2.ऑलिव ऑयल
दिल की बीमारी और कैंसर से बचने के लिए खाने में ऑलिव ऑयल को यूज़ करें। इस ऑयल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपकी स्किन को जवां और दिल को मजबूत रखते हैं। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है, वैसे ही बॉडी में बीमारियां होने लगती हैं ।ऐसे में ऑलिव ऑयल काफी फायदेमंद है।
3.नट्स
एक रिसर्च के अनुसार जो लोग ड्राय फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं,वो लोग दूसरों की तुलना में ज़्यादा जीते हैं। ड्राय फ्रूट्स में अनसैचुरेटेड फैट होता है। ड्राय फ्रूट्स में ऑलिव ऑयल जितने ही गुण होते हैं, इसलिए अगर आप ऑलिव ऑयल खाना पसंद नहीं करते तो रोज़ एक मुट्ठी ड्राय फ्रूट्स खा सकते हैं। इनमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जिससे आपका इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग रहता है।
4-चॉकलेट
जिन लोगों को चॉकलेट पसंद है उनको बाकी लोगों की तुलना में कम बीमारियां होती हैं, क्योंकि चॉकलेट खाने से आपका ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। एक रिसर्च में पाया गया कि कुना के लोगों को दिल से जुड़ी दिक्कतें कम होती हैं, क्योंकि उनके पीने की चीज़ों में कोको मिला हुआ होता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत होती है उनके लिए यह काफी फायदेमंद होता है। हाई ब्लड प्रेशर में होने वाली दिक्कतों जैसे डायबिटीज,किडनी और पागलपन के खतरे को कम करती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।