26 साल की महिला ने पुरुष का हाथ-पैर बांधकर किया रेप
(International) एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक अमेरिका के सिएटल में 26 साल की एक महिला पर एक पुरुष के घर में घुसकर उसके हाथ-पैर बांधकर बलात्कार करने का आरोप लगा है। पीड़ित पुरुष ने इसकी शिकायत कोर्ट में की है। बताया जाता है कि जिस महिला ने उसके साथ रेप किया है वह साथवाले अपार्टमेंट में रहने वाले को जानती है। पीडित ने महिला के बारे में यह भी बताया है कि वह ड्रग लेने की आदी है। घटना के पहले पीड़ित ने एक जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा लिया था। वापस लौटकर थकान से चूर होकर वह गहरी नींद में सो चुका था। जब रात के दो बजे उसकी नींद अचानक खुली तो उसने पाया कि उसके हाथ-सर की तरफ बंधे हुए हैं और 5.7 फीट की आरोपी महिला उसके उपर चढ़ी हुई है। काफी मशक्कत के बाद पीड़ित किसी तरह आरोपी महिला के चंगुल से आजाद होकर सीधा मेडिकल टेस्ट करवाने और शिकायत करने पहुंचा। आरोपी महिला ने इन आरोपों से इंकार किया है। उसने कहा है कि उसे ऐसा कुछ भी याद नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।