पुलिस पर दबाव डालने के लिए इमरान खान के खिलाफ केस दर्ज
(International) पुलिस प्रवक्ता नईम अहमद ने बताया, हमने पुलिस के काम में दखल डालने और कैदियों को जबरन रिहा कराने के सिलसिले में उनके (इमरान के) खिलाफ बानी गाला पुलिस थाना में एक मामला दर्ज किया है। क्रिकेट से सियासत में कदम रखने वाले खान कल अपने घर से निकल रहे थे तभी उन्होंने देखा कि उनके 15 समर्थकों को नजदीकी पुलिस थाने में स्थानांतरित किया जा रहा है। खान को देख कर उनके कार्यकर्ताओं ने मदद की गुहार लगाई। इसपर खान ने पुलिस वाहनों को रूकवाया और उन्हें अपने समर्थकों को रिहा करने के लिए मजबूर किया। प्रवक्ता ने बताया कि खान के समर्थकों को राजधानी में लगे दफा 144 के उल्लंघन के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में आगमन के बाद खान के खिलाफ कई आपराधिक मामले लगाए जा चुके हैं। बहरहाल, खान को अभी तक किसी भी मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस की योजना प्रदर्शन खत्म होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करने की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।