जिहादियों के हाथों मारे गए ब्रिटिश नागरिक डेविस हेंस के भाई माइक ने कहा है कि उनके भाई की हत्या के लिए इस्लाम नहीं चरमपंथ जिम्मेदार है। हेंस से पहले इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया दो अमेरिकी पत्रकारों के भी सिर कलम कर वीडियो जारी कर चुका है। एक साक्षात्कार में हेंस ने कहा, मेरे भाई की मौत पर मेरी पहली प्रतिक्रिया नफरत भरी हो सकती थी। लेकिन मेरे भाई के जीवन का मकसद लोगों के बीच नफरत नहीं प्यार फैलाना था। धर्म को लेकर कंट्टरता दुनिया के हर इंसान की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनी हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।