उग्रवाद पर अंकुश के लिए चीन बसा रहा बहुजातीय शहर
(International)
शिन्चियांग में मुस्लिम उइगुर और हान समुदायों के बीच वैवाहिक संबंधों को बढ़ावा देने के प्रयासों के बाद चीन इस अशांत प्रांत के ग्रामीण निर्जन इलाके में एक बस्ती तैयार कर रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि इसकी मदद से उग्रवाद पर अंकुश लगाया जा सकेगा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। बहुजातीय समुदायों के निवासियों के लिए यह एक प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है। सरकारी न्यूज पेपर श्शिन्चियांग डेलीश् की खबर के अनुसार, होतान शहर के निर्जन बाहरी इलाके में 446 हेक्टेयर क्षेत्र में बस्ती का निर्माण जारी है और इस साल के अंत तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। विभिन्न जातीय समूहों के बीच आर्थिक और सामाजिक जुड़ाव में मदद के उद्देश्य से तैयार की जा रही इस बस्ती में 600 रसिडेंसियल अपार्टमेंट और 600 हरित आवास होंगे। भूजल की बहुतायत वाले इलाके में तैयार की जा रही इस बस्ती में प्रत्येक परिवार के पास एक हरित मकान, एक खुला परिसर तथा 0.33 हेक्टयर भू भाग में एक गार्डेन होगा जो उनकी आजीविका चलाने में मददगार होगा। यहां रहने के लिए आसपास के गांवों और शहरों से अल्पसंख्यक जातीय समूहों के 6,000 से अधिक किसान परिवारों ने और करीब 700 हान किसानों ने आवेदन किए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।